Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में आधी रात को पति-पत्नी में हो गया विवाद, दबने के कारण सो रहे 3 साल के बच्चे की मौत

सागर। एक नशेड़ी पति और उसकी पत्नी के बीच रात में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी पति पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच वह बिस्तर पर सो रहे अपने 3 साल के बच्चे पर गिर गया और बच्चे की दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना एमपी के सागर नगर के देवपुरा वार्ड से सामने आई है। घटना के बाद स्थानिय लोग भी स्तब्ध है तो वही नशेड़ी पिता के इस झगड़ने की आदत ने मासूम को निगल लिया। जानकारी के तहत घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर घटना के सबंध में जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन लोधी शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ न सिर्फ विवाद करता था बल्कि मारपीट कर रहा था। जानकारी के तहत नशेड़ी पवन के खिलाफ विवाद करने एवं मारपीट को लेकर पूर्व में भी शिकायत थाना में की गई थी। तो वही एक बार फिर आरोपी पवन लोधी गत रात शराब का सेवन करके घर पहुचा था। नशे के दौरान वह अपनी पत्नी से विवाद और मारपीट कर रहा था। उसकी यह खराब आदत के चलते उसके मासूम बच्चे की मौत हो गई, बहरहाल पुलिस बच्चे के शव का पीएम करवा रही है और पूरे विवाद की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई करेगी।

शराबी पिता की लापरवाही: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के समय आरोपी पिता शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट और विवाद करने लगा।
बच्चे पर गिरा पिता: विवाद और झूमाझटकी के दौरान, सो रहे 3 साल के मासूम बच्चे के ऊपर शराबी पिता अचानक गिर गया।
दम घुटने से मौत: पिता के भारी वजन के नीचे दब जाने के कारण बिस्तर पर सो रहे मासूम का दम घुट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय सागर पुलिस (Sagar Police) ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version