रीवा। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने युवा कुछ भी कर गुजरने का कदम उठा रहे है। वे अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं, ये लोग दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एमपी के रीवा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक बाइक पर खड़ा होकर, हाई स्पीड से बाइक का दौड़ाता हुआ वीडियों में वायरल हो रहा है। यह सब उसने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
सचिन नाम के एक युवक ने दौड़ाई बाइक
एम्बुलेंस के साथ खतरनाक स्टंट करने वाला सचिन नाम का युवक ने तेज रफ्तार हैवी बाइक पर खड़े होकर एम्बुलेंस के ठीक बगल में, आगे और पीछे बार-बार स्टंट किए। इससे न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं, बल्कि एम्बुलेंस के भीतर मौजूद मरीज की जान भी जोखिम में पड़ गई।
दिखाई बाइक की स्पीड
स्टंटबाज की रील्स में एक वीडियो में बाइक की स्पीड 128 किमी प्रति घंटा तक दिखाई गई है। पिछले 1, 2 और 3 दिनों में अपलोड की गई रील्स में वह फिर हाईवे पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिख रहा है, जबकि आसपास सामान्य वाहन और लोग गुजरते रहे। यही युवक कुछ दिन पहले प्रदेश की सबसे लंबी मोहनिया टनल में भी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आया था। वीडियों सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।

