Site icon SHABD SANCHI

रीवा के बीहर रिवंर फ्रंट के पास धूं-धू कर जली कार, मचा हड़कम्प

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत विक्रम पुल के नीचे स्थित बीहर रिवंर फ्रंट विश्वकर्मा मंदिर के बगल में शनिवार की दोपहर 3 बजे इंडिगो कार में अचानक से आग भड़क गई और कार धूं-धू कर जलने लगी। कार में लगी आग को चालक भांप गया और सड़क से नीचे उतर कर कार से उतर गया। कार में लगी आग को स्थानिय लोगो की मदद से न सिर्फ बुझाने का प्रयास किया गया बल्कि समय पर दो फायर गाड़िया मौके पर पहुच गई। जिससे समय रहते कार से आग को बुझा लिया गया।

घर जा रहा था कार चालक

कार चालक आयन ने बताया कि वह घोघर का रहने वाला है और कार से घर जा रहा था। अचानक से कार में आग लग गई। उन्होने बताया कि कार में किसी भी तरह की जन हानि नही हुई है। वही घटना के बाद मौके पर लोगो का भारी हुजूम एकत्रित रहा है।

तेज गर्मी से बढ़ रही घटनाएं

ज्ञात हो कि तेज धूंप पड़ने के कारण गर्मी बढ़ी है और ऐसे में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि कार में लगी आग तेज गर्मी की वजह से कार हीट हो गई और उसमें आग फैल गई। कार में लगी आग को समय रहते बुझाया न जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Exit mobile version