Site iconSite icon SHABD SANCHI

बिहार के भागलपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, मच गई चीख पुकार

बिहार। राज्य के भागलपुर में बुधवार को 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। जिसमें से 21 मजदूर तैर कर किनारे लग गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश करने के लिए नदी में प्रशासन रेस्क्यू कर रहा है। ज्ञात हो कि बिहार में गंगा उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

नदी का कटाव रोकने तट बंध बना रहे थें नाव सवार

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के पास गंगा नदी में यह हादसा हुआ. मजदूर रेत से भरी बोरियों को लेकर पहुचे थें और वे नदी का कटाव रोकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वजन कम होने और नदी की बदलती धारा का विपरीत दबाव बढ़ने से नाव पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी 22 मजदूर नदी के पानी में गिर गए. सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

मंत्री के आवास में भर गया था पानी

जो जानकारी आ रही है उसके तहत राघोपुर गांव में दो दिन पहले गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास सहित पूरे इलाके में पानी घुस गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया था और जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. जिसके तहत प्रशासन नदी के कटाव को रोकने के लिए उक्त क्षेत्र में काम कर रहा था। वही पूरे इलाके में बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

Exit mobile version