Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में रिंग रोड निर्माण स्थल पर जेसीबी की चपेट में आया बाइक सवार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

accidentaccident

accident

A bike rider was hit by a JCB at the ring road construction site in Rewa: रीवा में बेला-सिलपरा निर्माणाधीन रिंग रोड पर सोमवार दोपहर उदित इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की लोडर जेसीबी ने बाइक सवार माधव कुशवाहा, निवासी ग्राम देउरा, को टक्कर मार दी। डोमा मोड़ के पास हुए इस हादसे में माधव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी से उचित मुआवजे की मांग को लेकर रीवा-मुकुंदपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version