Site icon SHABD SANCHI

40 रूपए की नकली पिस्तौल से 80 लाख रूपए की लूट, गर्लफ्रेंड को खुश करने एवं लग्जरी लाइफ जीने किए वारदात

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 80 लाख रूपए के लूट का जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई, हो भी क्यों ने लुटेरे नकली पिस्तौल दिखाकर इस घटना को अंजाम दिए थे। यह मामला नरसिंहपुर से सामने आ रहा है। यहां एक होटल कारोबारी के यहां घुसे बदमाश रूपए लूट कर फरार हो गए। पैसे लूट की शिकायत पुलिस में किए तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचे और छानबीन शुरू कर दिए। पुलिस ने लूट के आरोप में मुख्य आरोपी होटल मैनेजर चंद्रेश रजक के अलावा राकेश शुक्ला, अखिलेश महदेले, अनुज वाल्मीकि और मोनू उर्फ टुईया वंशकार समेत दो अन्य नाबालिग आरोापियों को गिरफ्तार किया है।

शार्टकट में आमिरी

जांच में लगी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट के ड्रामे का पर्दाफाश किया। जिसमें 3 फरवरी को होटल में 80 लाख रुपए लूट के सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 40 रुपए की नकली पिस्टल अड़ाकर वारदात की थी। आरोपी जल्द अमीर बनकर लग्जरी लाइफ जीना चाहते थे और गर्लफ्रेंड पर पैसा उड़ाना चाहते थे।

ऐसे हुआ संदेह

होटल से पैसे लूट मामले की जांच कर रहे पुलिस कप्तान ने होटल के कैमरों का सीन 5 बार देखने के बाद होटल के नाइट मैनेजर चंद्रेश रजक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ किए। इतना ही नही पूरे स्टाफ को लाइनअप करके पुलिस ने जानकारी लिया और फिर मैंनेजर समेत अन्य को थाना में ले जाकर पुछताछ किए। दरअसल कैमरें के फुटेज में दिख रहा है कि होटल के रिसेप्शन पर नाइट मैनेजर चंद्रेश रजक इत्मीनान से बैठा है, तभी एक नाकाबपोश बदमाश उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा देता है। इसके बाद थोड़े अंतर से दो नकाबपोश और आ जाते हैं। वे मैनेजर और अन्य स्टाफ से मारपीट करने लगते हैं।

मैनेजर उन्हें लॉकर की तरफ इशारा करता है। बदमाश लॉकर तोड़कर पैसे भर लेते है। वे मैनेजर और दूसरे कर्मचारी को पीटते हैं।इसके बाद वापस चले जाते हैं। लात मारने के लिए वापस आते हैं। इसके बाद मॉनिटर टेबल पर गिराने के लिए फिर वापस आते हैं। दोनों से मारपीट कर भाग जाते हैं। इस तरह के दृष्यों को देखकर एसपी को पूरा माजरा समझ में आ गया।

नोट गिनने के दौरान बिगड़ी नीयत

पुलिस की पूछताछ के दौरान होटल मैनेजर चंद्रेश रजक ने बताया कि जमीन का सौदा करने के लिए होटल मालिक 80 लाख रूपए होटल में कांउट करवाया और लॉकर में रखवाया था। रूपए गिनने में वह भी शामिल था। वह अपने लाइफ में इतने रूपए कभी नही देखे थें। उसे लगा कि ये रूपए मिल जाए तो उसका जीवन सबर जाएगा। इसके लिए वह अपने साथी से बात किया और फिर सभी ने मिलकर ऐसा प्लान बनाए थें। पुलिस आरोपियों के पास नकली पिस्तौल, सब्जी काटने का चाकू और रूपए बरामद कर लिए है।

Exit mobile version