रीवा में 17 साल की नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, फेसबुक फ्रेंड ने किया गलत काम, अब पुलिस कर रही तलाश

रीवा। सोशल साइट से जान पहचान किशोरी बालिकाओं पर भारी पड़ रही है। उनके साथ दोस्ती करके बदमाश किस्म के लोग न सिर्फ गलत कर रहे बल्कि नाबालिग मां बन रही है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहा की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक मृत नवजात को जन्म दिया है। जब अस्पातल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होने पुलिस को इसकी सूचना दिए। जिसके बाद मामला सामने आ सका।

फेसबुक से हुई जान पहचान

जानकारी के तहत दुर्ष्कम का यह मामला फेसबुक में हुई दोस्ती के बाद का है। पीड़िता को बीती रात परिजनों ने अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग की पहचान एक युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों की मुलाकातें होने लगीं। इसी दौरान आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ गलत काम किया। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और संपर्क तोड़ लिया।

पुलिस कर रही तलाश

सूचना पर सगरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पुलिस हेडक्चाटर उदित मिश्रा के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *