Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा: भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 8 लोगों की मौत और कई घायल

8 killed and several injured in a collision between a bus and a truck in Rewa.8 killed and several injured in a collision between a bus and a truck in Rewa.

8 killed and several injured in a collision between a bus and a truck in Rewa.

रीवा: रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार के पास एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए। इस भयानक दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

राहत एवं बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया और बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुँचा। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पलटे हुए भारी वाहनों में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुजीत कुमार गुप्ता, अनिल साकेत, और मनवसुआ साकेत सहित अन्य सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए रीवा के संजय गाँधी अस्पताल पहुँचाया गया। वर्तमान में डॉक्टरों की विशेष देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version