एमपी वेदर। सिंतबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है तो वही जिस तरह से मौसम की गतिविधियां बनी हुई है, उसे देखते हुए मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश के आसार बने हुए है तो भोपाल में बूंदाबांदी की संभावना है।
तवा डैम के खोले गए गेट
बारिश के चलते तवा डैम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। डैम के कैचमेंट एरिया खासकर पचमढ़ी और अन्य ऊपरी क्षेत्रों में भी भारी बारिश के चलते बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है। इससे देखते हुए तवा डैम का एक गेट 5 फीट की ऊंचाई तक खोला गया है।
ऐसी बनी बारिश की स्थित
मौसम विभाग के अनुसार एमपी के दक्षिणी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के निचले हिस्से के जिलों में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान टर्फ और लो प्रेशर एरिया की सक्रियता बढ़ जाएगी। इससे बारिश का दौर चलेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून लौट जाएगा।
समय से पहले पहुचा था मानसून
मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, यानि की समय से पहले इस साल बारिश शुरू हो गई थी। तो वही अब मानसून विदाई की बेला में है और 30 सितंबर तक 6 अक्टूबर तक एमपी से मानसून की विदाई हो जाएगी, तो वही कई जिलों से मानसून की विदा हो गया है। मध्यप्रदेश में इस वर्ष 119 प्रतिशत बारिश हो चुकी है, यानि की बारिश के आंकड़े 100 प्रतिशत को पार कर गए है।

