Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्य प्रदेश में बदले गए 66 एडिशनल एसपी, रीवा-मउगंज एएसपी का इंदौर तबादल, हेमंत चौहान होगे रीवा एएसपी

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग द्वारा 66 एडिशनल एसपी अधिकारियों का तबादला किया गया। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत नव-पदस्थ अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

रीवा-मउगंज के बदले गए एएसपी

शुक्रवार को जारी सूची के तहत 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए है। जिसमें रीवा एएसपी आरती सिंह और मउगंज एएसपी विक्रम सिंह का इंदौर तबादल किया गया है। उनकी जगह रीवा एएसपी हेमंत चौहान को बनाया गया है, जबकि शशिकांत सरयाम को मउगंज एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अनु बेनीवाल (ग्वालियर से जबलपुर), ओमप्रकाश (लांजी से इंदौर), करणदीप (बैहर से उज्जैन), आयुष जाखड़ (करैरा से जबलपुर), गौरव पाण्डेय (सिंगरौली से सतना), मिनी शुक्ला (नरसिंहगढ़ से भोपाल) और राज कृष्णा (सबलगढ़ से महू) को नई पदस्थापनाएं मिली हैं।

Exit mobile version