आईपीएस के तबादले। मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है।
रेंज की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को इंदौर में एसीपी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
19 जिलों में SP बदले गए
इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

