Site icon SHABD SANCHI

यूपीएससी में चयनित हुए एमपी के 61 अभ्यर्थी, सीएम मोहन करेगे उनसे सीधे चर्चा

भोपाल। यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव संवाद करेग्र और सफल हुए प्रदेश के होनहारों का सम्‍मान करेंगे। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 23 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जा रहा है।

होगा यह कार्यक्रम

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्‍ति‍का एवं डि‍जि‍टल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्‍च शिक्षा मंत्री इन्‍दर सिंह परमार, अपर मुख्‍य सचिव अनुपम राजन समेत अन्य अतिथी उपस्‍थ‍ति रहेंगे।

Exit mobile version