Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी: वन परिक्षेत्र सरदारपुर में मृत पाये गये 6 मोर, प्रकरण दर्ज

Dhar MP NewsDhar MP News

Dhar MP News

Dhar MP News | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की एमपी के धार जिले के वन परिक्षेत्र सरदारपुर की सब रेंज बदनावर बीट राजौद अंतर्गत ग्राम आनंदखेड़ी के राजस्व क्षेत्र में कोटेश्वर नदी के किनारे 6 मोर मृत पाये गये।

वन मण्डलाधिकारी धार अशोक कुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर द्वारा मौका पर जाकर जाँच की गयी।

यह भी पढ़ें: Trump का दावा: India-Pakistan War में गिराए गए 5 Fighter Jet, मैंने रोकी जंग

जाँच में मौके पर पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पशु चिकित्सा अधिकारी धार द्वारा मृत पक्षी मोर के शवों का परीक्षण किया गया। परीक्षण रिपोर्ट आने पर वस्तु-स्थिति प्राप्त होगी। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष नियमानुसार दाह-संस्कार की कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version