Site iconSite icon SHABD SANCHI

रेलवे का 6 घंटे का मेगा ब्लॉकः कटनी नहीं जाएँगी 5 मेमू ट्रेनें, रोकी गई ये ट्रेने

कटनी। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 18 अप्रैल को कटनी में एक महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाना है। 103 ए और 104 बी केबिन के पास ’डायमंड डबल स्लिप क्रॉस ओवर’ के काम के चलते रेलवे ने करीब 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक का सीधा असर कटनी की ’लाइफ लाइन’ कही जाने वाली मेमू ट्रेनों पर पड़ेगा।

इन ट्रेनों पर असर

खबरों के तहत जबलपुर मंडल के द्वारा लिए गए निर्णय से बिलासपुर, चिरमिरी, बीना, इटारसी और सतना की ओर से आने वाली मेमू ट्रेनें कटनी जंक्शन तक नहीं पहुँच पाएंगी। इन्हें बाहरी स्टेशनों पर ही रोककर वहीं से वापस रवाना कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेमू ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि स्टेशन पहुँचकर परेशान न होना पड़े।

ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के संचालन में ये बदलाव

बिलासपुर-कटनी (68747/48)ः यह ट्रेन केवल उमरिया तक आएगी और वहीं से वापस लौट जाएगी।
चिरमिरी-कटनी (61602/01)ः यह ट्रेन झलवारा स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी।
बीना-कटनी (11601/02)ः इसे मुड़वारा स्टेशन तक ही चलाया जाएगा।
इटारसी-कटनी (61617/18)ः यह ट्रेन निवार स्टेशन से ही वापस लौट जाएगी।
सतना-कटनी (61606/05)ः यह मेमू केवल मैहर तक आएगी और वहीं से सतना के लिए रवाना होगी।

मुख्य विवरण:

यात्रियों के लिए सलाह:
भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाली इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस (NTES) ऐप, या ‘रेल मदद’ के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जांच कर लें। 

Exit mobile version