Site iconSite icon SHABD SANCHI

6 DECEMBER : महाराष्ट्र में सरकार गठन के साथ अम्बेडकर को श्रद्धांजली!

डॉ. अम्बेडकर की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण दिवस भी कहा जाता है, 6 दिसंबर (6 DECEMBER) 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया,,,,

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर 6 दिसंबर (6 DECEMBER) को ‘स्थानीय अवकाश’ घोषित किया। डॉ. अम्बेडकर की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण दिवस भी कहा जाता है। 6 दिसंबर (6 DECEMBER) 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया। भीमराव रामजी अम्बेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। वह एक समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे।

विधायक दल के नेता चुने गए

मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान का सावधानीपूर्वक मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा का नेतृत्व किया था। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में हुई महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फड़णवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। जिससे उन्होंने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

आज हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। विधान भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपानी ने घोषणा की कि फड़नवीस (54) को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

यह भी पढ़ें – DEVENDRA FADNAVIS CHIEF MINISTER: तीन जिस्म एक जान की हकीकत क्या?

6 दिसंबर को महापरिनिर्वान दिवस

बैठक में बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य और केंद्र में ‘डबल इंजन सरकार’ विकास को बढ़ावा देगी। फड़णवीस ने उन पर भरोसा जताने के लिए भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया और कहा कि 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए मंत्र ‘अगर एक है, तो सुरक्षित है’ के कारण थी।

बैठक में लगी मुहर

विधान भवन में हुई बैठक में बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने विधायक दल के नेता के तौर पर फड़नवीस के नाम का प्रस्ताव रखा गया था । विधायक दल की बैठक से पहले यहां हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शीर्ष पद के लिए फड़नवीस के नाम को मंजूरी दी गई थी।

Exit mobile version