अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के लिए 48 घंटे अंहम, समझौता नही तो फिर आर-पार

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को लेकर दुनिया भर के लोगो की नजर बनी हुई है कि आखिरी कार इस युद्ध का परिणाम क्या होगा। इस बीच मीडिया रिर्पोट से जो जानकारी आ रही है उसके तहत अगले 48 घंटे इस युद्ध के लिए अंहम होगा। बातचीत से मसला सुलझेगा या फिर युद्ध और भयंकर भी हो सकता है, क्योकि अमेरिका-इजराइल और ईरान देश युद्ध को लेकर अपनी-अपनी तैयारी का भी दावा कर रहे है।

सीजफायर को लेकर बातचीत

मीडिया रिर्पोट के तहत ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इसके लिए मिस्र, तुर्किये समेत कई देश मध्यस्थता की भूमिका में है। उनका कहना है कि अगले 48 घंटे इस डील के लिए आखिरी मौका हैं।

इस तरह से युद्ध की तैयारी

सीजफायर पर अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर बड़े हमले किए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी अमेरिका और इजराइल कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर हमले की योजना कर रहा है, जबकि ईरान होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे मुख्य केन्द्रों पर कोई समझौता करने के मूड में नही दिख रहा, ईरान यह कह चुका है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *