Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के देवास में शादी करने पहुचे थें 40 दूल्हे, नही पहुची एक भी दुल्हन, मचा हंगामा

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में शादी के नाम पर ठगी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी कराने के नाम पर दुल्हे के परिवार वालों से शादी कराने की बात कहने वाले ऐजेंटों ने पैसों की वसूली किए, लेकिन दुल्हों के उस समय हाथ-पांव फूल गए जब एक भी दुल्हन शादी करने के लिए तय स्थान पर नही पहुची। लाखों रूपए की ठगी का यह मामला रविवार रात तब उजागर हुआ, जब दिन भर इंतजार करने के बाद भी दुल्हन नहीं पहुंची और माताजी टेकरी के नीचे राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर हंगामा हो गया।

शादी करने पहुचे थें कई जिलों के युवक

जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र निवासी मुकेशदास बैरागी और उसके भाई दिनेशदास बैरागी ने शाजापुर, विदिशा, सीहोर और भोपाल सहित कई जिलों के युवकों को अनाथ लड़कियों से शादी कराने का झांसा दिया। इसके एवज में युवकों से 15 हजार से 25 हजार रुपए तक दुल्हा और उनके परिवार वालों से वसूल किए थें।

माता जी टेकरी में होना था सामूहिक विवाह

पीड़ित युवकों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताए है कि 25 मई को देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी पर सामूहिक विवाह कराया जाने की बात कही गई थी। जिसके चलते सुबह से ही दूल्हे अपने परिजनों के साथ देवास पहुंच गए, लेकिन देर रात तक कोई दुल्हन नहीं आई। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

शादी कराने के लिए दिए थें 25 हजार रूपए

पीड़ित राहुल मीना निवासी अरनियां कलां, जिला शाजापुर ने कहना था कि उसने शादी के नाम पर 25 हजार रुपए दिए थे। उन्हें कहा गया था कि केवल परिवार के दो-तीन सदस्य ही साथ लाना। वहीं भोपाल निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का कहना था कि उसने 15 हजार रुपए दिए थे और उन्हें 24 मई को ही देवास बुला लिया गया था।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखाए थें लड़कियों के फोटो

पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों की तस्वीरें भी भेजी थीं। शमशाबाद क्षेत्र जिला विदिशा के मानिम चौराहा के रहने वाले मुकेशदास बैरागी का भाई दिनेशदास बैरागी इंदौर में काम करता है। उसने मुकेशदास को कहा था कि अनाथ लडकियों की शादी हो रही है। किसी की शादी करवाना हो तो बताना। इसके बाद मुकेश व उसकी पत्नी ने रिश्तेदारी व परिचतों के माध्यम से दूल्हे तलाश किए तो आंकड़ा बढ़कर 40 के ऊपर पहुंच गया। सभी से मुकेश ने रुपए लिए और अपने भाई के खाते में डाल दिए। इसके बाद उसके भाई ने फोन बंद कर लिया। रविवार रात तक दुल्हने नहीं आने पर दूल्हों व उनके परिजनों ने मुकेश व उसकी पत्नी को घेर लिया।

पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए मुकेशदास बैरागी व उसकी पत्नी को थाने ले गई। बड़ी संख्या में दूल्हे और उनके परिजन भी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई प्रीति कटारे को पूरी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version