बागेश्वर धाम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एमपी का बागेश्वर धाम विवाह मंडपों से सज गया। यहां 305 जोड़ा वर वधू ने एक दूसरे का वरण करके अपने दम्पत्य जीवन की शुरूआत किए है। यह विवाह आयोजन बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों के साथ ही नेपाल का एक जोड़ा भी धूम-धाम से अपना विवाह किया है। इस भव्य विवाह आयोजन में दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के लिए 30-30 की संख्या मंच पर बुलाया गया। विवाह आयोजन के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समक्ष कुछ दूल्हा-दुल्हन इमोशनल हो गए।
बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के विवाह की चर्चा
इस विवाह आयोजन में रामभद्राचार्य महाराज भी शामिल हुए हैं। उन्होने इस आयोजन के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री को बंधाई देते हुए कहा कि ऐसा विवाह आयोजन प्रशंसा के योग्य है। इस दौरान उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि अब वे अगली बार बागेश्वर धाम में पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के विवाह में हिस्सा लेने के लिए आऐगे। जिस पर मौजूद लोगों में चर्चा होने लगी।
9 देशों के राजदूत रहे मौजूद
बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह उत्सव में अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत भी शामिल हुए हैं। आयोजकों के द्वारा उनका स्वागत किया गया, तो वही इस आयोजन में कई संतों के साथ गणमान्य जनों हिस्सा लिया।
इन कन्याओं का विवाह
बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा अपने मठ में पिछले 7 वर्षो से सामूहिक विवाह का आयोजन महाशिवरात्रि पर किया जा रहा है। इस आयोजन में उन कन्याओं का विवाह करवाया जा रहा हैं। जिनके माता या पिता नही या फिर दो में से कोई नही यानि कि निधर्न कन्या का विवाह, दिव्यांग कन्या या फिर गरीब परिवार की कन्या का विवाह किया गया है। इस विवाह में मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों के वर-वधू का विवाह किया गया है।
