Site iconSite icon SHABD SANCHI

बनेगी 3 Idiots Part 2! आमिर ने खुद किया कन्फ़र्म

3 Idiots 2 Release Date: साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) फैंस के लिए आज भी उतनी ही चहेती है जितनी आज से 17 साल पहले थी. ये फिल्म अपने आप में एक कंप्लीट स्टोरी थी जिसके सीक्वल की जरूरत थी नहीं मगर लाल सिंह चड्ढा के बाद से परेशान चल रहे आमिर खान को लगता है कि उनका वही पुराना स्टारडम सिर्फ ऐसी ही एक नई फिल्म लौटा सकती है. आमिर खान अब अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 3 Idiots का सीक्वल लेकर आ रहे हैं।

3 इडियट्स पार्ट 2 की पूरी जानकारी

कई दिनों से यह खबर चल रही थी कि राजकुमार हिरानी 3 इडियट्स पर काम कर रहे हैं और उन्होंने स्क्रिप्टिंग शुरू कर दी है. लेकिन पिछली फिल्म की स्टारकास्ट इस खबर से दूर भागते रहे, आर माधवन (R Madhavan) ने तो ये तक कह दिया था कि 3 Idiots का सीक्वल बनाना ही इडियोटिक है. लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस बात की कन्फर्मेशन दी है कि 3 Idiots बनेगी।

एक अख़बार को इंटरव्यू देते हुए आमिर ने कहा- दादा साहब फाल्के की कहानी प्रेरक है, राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के 3 ड्राफ्ट बनाए मगर वो खुश नहीं थे इसी लिए उन्होंने इस पर काम करना बंद कर दिया और शायद वो आगे इसपर काम करें, फ़िलहाल वे दूसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं जो 3 Idiots का सीक्वल है, मैंने वो कहानी सुनी है, बहुत अच्छी कहानी है। आपने हमारे किरदार जो देखे हैं वो उसके 10 साल आगे की कहानी है. ये फिल्म मैं करने वाला हूँ

माधवन ने कहा मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया

पिछले साल जब 3 Idiots 2 की खबर उडी थी तब फिल्म में फरहान का किरदार निभाने वाले एक्टर आर माधवन ने कहा था कि 3 Idiots का सीक्वल सुनने में अच्छा लगता है मगर ये बहुत मुश्किल है. ये फिल्म हमने 16 साल पहले बनाई थी और अब हम बड़े हो गए हैं तो कहानी आगे कैसे बढ़ेगी? लेकिन 3 Idiots से ज्यादा अच्छी फिल्म बना पाना मुश्किल है. मैं राजू हिरानी के साथ काम फिर से करना चाहता हूँ मगर मुझे लगता है कि 3 इडियट्स का सीक्वल बनाना इडियोटिक है.

शरमन जोशी ने भी ऐसा ही जवाब दिया था, उन्होंने कहा था कि इस सीक्वल के लिए उन्हें अबतक किसी ने कांटेक्ट नहीं किया है.

हालांकि दोनों एक्टर्स के बयान लगभग सालभर पुराने हैं और आमिर ने अप्रैल 2026 में थ्री इडियट्स 2 की कन्फर्मेशन दी है. अगर ऐसा होता है तो शरमन जोशी, आर माधवन और आमिर खान की तिगड़ी तीसरी बार एक साथ दिखाई देगी। 3 Idiots से पहले तीनों एक्टर्स ने पहली बार एकसाथ रंग दे बसंती में काम किया था.

Exit mobile version