Site iconSite icon SHABD SANCHI

3 idiots 2 sequel: 20 साल बाद लौटेगी, रैंचो राजू फरहान की जोड़ी..

3 Idiots 2: The story of Rancho, Raju, and Farhan to return after 20 years.3 Idiots 2: The story of Rancho, Raju, and Farhan to return after 20 years.

3 Idiots 2: The story of Rancho, Raju, and Farhan to return after 20 years.

3 Idiots 2 : आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। राजकुमार हिरानी ने 3 ईडियट्स फिल्म के दूसरे संस्करण को लेकर एक अपडेट दिया है। उन्होंने बताया की कहानी अभी लिखी जा रही है और कास्टिंग पहले जैसी ही होने वाली है।

3 Idiots 2 की कहानी में 20 साल का लीप होगा

राजकुमार हिरानी ने बताया कि सीक्वल की कहानी कॉलेज के दिन पर आधारित नहीं होने वाली है। इसमें दिखाया जाएगा की मूल फिल्म के किरदारों की जिंदगी में करीब 20 साल बाद कौन-कौन सा अंतर देखने को मिला है। जिसका मतलब है कि रणछोड़दास यानी रैंचो, फरहान और राजू को अब छात्रों के रूप में नहीं बल्कि उनके आगे की जिंदगी में देखने को मिलेगा। इस साल जून के महीने में भी राजकुमार हिरानी ने बताया था की कहानी में वही रोल आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे और समय के साथ उनकी जिंदगी में आए बदलाव को दिखाया जाएगा जो पार्ट वन के 3 ईडियट्स फिल्म में था। उसे समय उन्होंने इसे करीब दो दशक बात की कहानी बताया था।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान में बैन होने वाले यूट्यूबर की बिग बॉस 20 में एंट्री? Nitish rajput कौन है..

वही कास्ट रखने की बात हुआ

3 Idiots 2 की सबसे खास बात यह है की फिल्म की कास्ट को लेकर राजकुमार हिरानी ने कहा कि कास्टिंग वहीं रहने वाली है। ऐसे में मूल फिल्म के प्रमुख एक्टर्स की वापसी की भी उम्मीदें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पहली फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी इसमें मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे। हालांकि राजकुमार हिरानी ने अलग-अलग एक्ट्रेस के नाम दोहराने के बजाय सिर्फ कास्टिंग को पहले जैसे रहने की बात कहीहै।

अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

इस फिल्म के लिए इच्छुक फैंस के उत्साह होने के बावजूद फिल्म की स्थिति को लेकर जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। राजकुमार हिरानी के अनुसार फिल्म की कहानी अभी लिखी जा रही है। जब कहानी सही लेवल पर पहुंच जाएगी तभी वह इसके बाद फिल्म बनाने के बारे में विचार करेंगे। फिल्म तभी आगे बढ़ेगी जब उन्हें और उनकी टीम को लगेगा की कहानी मजबूत लिखी गईहै।

इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार हिरानी के अनुसार सीक्वल का विचार शुरू से 3 ईडियट्स फिल्म के दूसरे भाग के तौर पर नहीं लिखा जा रहा था। टीम किसी दूसरी कहानी पर काम कर रही थी और बाद में उन्हें लगा कि वह कहानी में इन किरदारों के लिए फिट हो सकतीहै।

ये भी पढ़े: Rajesh kumar ने एक्टिंग छोड़ क्यों शुरू की खेती? चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज…

3 इडियट 2 रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं

फिलहाल फिल्म की ऑफिशल रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है न ही ये बताया गया है की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तारीख या शूटिंग से जुड़ी गलत जानकारी को ऑफिशियल जानकारी नहीं समझे। 2009 में रिलीज हुई फिल्म दोस्ती कैरियर और पढ़ाई के दबाव को लेकर अपनी कहानी के कारण बहुत लोकप्रिय हुई थी अब अगर सीक्वल आगे बढ़ जाता है तो ऑडियंस को उन्हें रोल की जिंदगी का एक नया दौर देखने को मिलेगा।

Exit mobile version