Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश के जेलों से छोड़े जाऐगे 124 बंदी, समय पूर्व रिहाई का मिलेगा लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश के कारागारों में अपने गुनाहों की सजा काट रहे बंदियों को रिहाई का इंतजार रहता है, कि कब उनकी सजा पूरी होगी और वे खुले आसमान के नीचे एक बार फिर अपने जीवन की शुरूआत कर पाऐगे, तो राज्य सरकार अच्छे बंदियों को समय पूर्व रिहाई देने का फैसला की है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध कुल 124 पात्र बंदियों को सजा में छूट-विशेष परिहार का लाभ दिया जा रहा है। 15 अगस्त को मध्यप्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद ऐसे 124 बंदियों को इस वर्ष सरकार छोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है और उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर जेलों से रिहा कर दिया जाऐगा।

सीएम मोहन ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि स्वाधीनता दिवस पर 118 आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को समय पूर्व रिहाई तथा 6 अन्य पात्र बंदियों को विशेष परिहार का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र बंदियों की समय पूर्व रिहाई और विशेष परिहार दूसरे निरूद्ध बंदियों को भी अच्छा आचरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था की भावना के अनुरूप सरकार की यह पहल पात्र बंदियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सम्मान जनक पुनर्स्थापना के मंतव्य को और भी गति देगी।

Exit mobile version