Site iconSite icon SHABD SANCHI

वर्ल्ड कप जीत के जश्न पर विवाद, एमपी में दो समुदायों के बीच चले लट्रठ, 10 लोग घायल

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने पर जीत का जश्न मना रहे लोगो का दूसरे समुदाय के लोगो से विवाद ऐसा बढ़ा कि बबाल हो गया। यह घटना एमपी के उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी से सामने आ रही है। रविवार की रात बढ़ते बबाल की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुच गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए तो वही हमलाबरों के खिलाफ अपराध दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।

पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार राजरायल कॉलोनी में कुछ लोग भारतीय क्रिकेट टीम के जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ रहे थे, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग आपत्ति करने लगे। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने लाठी, पाइप से हमला कर दिए। जिसमें दोनों पक्षों से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध

क्रिकेट जीत जश्न में पटाखा चलाने को लेकर उपजे विवाद की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग कॉलोनी पहुच गए। उनका कहना था कि यहां यह कोई पहली घटना नही है। लोगों का कहना था कि कालोनी में असामाजिक तत्वों ने माता प्रतिमा बैठाने को लेकर भी कुछ माह पूर्व आपत्ति जताई थी। पुलिस ने संजय नामदेव की शिकायत पर वाहिद खान, जाकिर, सुल्तान, शादाब व अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से वाहिद खान ने शिकायत किया है।

Exit mobile version