Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा-बाईपास में भीषण हादसा, मनगवां न्यायालय में पदस्थ रीडर की गई जान

Accident in Rewa BypassAccident in Rewa Bypass

Accident in Rewa Bypass

Accident in Rewa Bypass: रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत रतहरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। घटना के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोटआई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन सहित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम किटिया निवासी पंकज द्विवेदी जो मनगवां न्यायालय में रीडर के पद पर पदस्थ थे। पंकज रोज की तरह बाइक से मनगवां जा रहे थे, जैसे ही वो विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रतहरा बाईपास के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। हेलमेट लगाने के बावजूद उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version