Site iconSite icon SHABD SANCHI

पेट में पथरी समझकर परिजन बेटी का कराते रहे इलाज, युवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म, ऐसे खुला जीजा-साली के अवैध संबंध का राज

complanecomplane

complane

रीवा। परिजन पेट में पथरी मानकर जिसका इलाज करा रहे थे, वो भी झोलाछाप डॉक्टर से। हकीकत सामने आने पर घरवाले हैरान रह गए। तकलीफ बढ़ने पर परिजन युवती को लेकर संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर आये। जहां युवती ने जब मृत बच्चे को जन्म दिया तब अवैध संबंध का खुलासा हुआ।

युवती के पिता के मुताबिक बेटी के पेट में पथरी का इलाज गांव ही एक डॉक्टर से करा रहे थे। लेकिन तकलीफ अधिक होने पर उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। माता-पिता ने जब इस बारे में पूछा तो पता चला कि जीजा और साली के बीच लम्बे समय से अवैध संबंध चल रहा था। अब इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं नवजात का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: सतना में दम घुटने से तीन ग्रामीणों की मौत, दो लोग हुए बेहोश, गाय को निकालने उतरे थे कुएं में

दो बच्चों का पिता है आरोपी
जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां आरोप दो बच्चों के पिता पवन पटेल का अपनी साली के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। युवती के मुताबिक जीजा गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता है। जो कुछ दिनों पहले आया हुआ था। इसी दौरान उनके बीच संबंध बने। वहीं इस घटना से अनजान परिजन गर्भवती होने पर बच्ची के पेट दर्द का इलाज करा रहे थे। गांव के झोलाछाप चिकित्सक ने पेट में पथरी होने की बात कहकर उसका इलाज किया। लेकिन जब तकलीफ बढ़ गई तो उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

Visit our youtube channel: shabd sanchi

Exit mobile version