Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में 1 से 30 जून तक बाल नाट्य कार्यशाला का होगा आयोजन

Children's drama workshop will be organized in SidhiChildren's drama workshop will be organized in Sidhi

Children's drama workshop will be organized in Sidhi

Children’s drama workshop will be organized in Sidhi: सीधी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन्द्रवती नाट्य समिति द्वारा 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है . 01 से 30 जून तक होने वाली इस वर्कशॉप के बारे में जानकारी देते हुए नीरज कुंदेर ने बताया कि यह कार्यशाला पूर्णतः नि: शुल्क रहेगी .

कार्यशाला का उद्देश्य सीधी के बाल कलाकारों को रंगमंच की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें मंचीय प्रस्तुति हेतु पारंगत बनाना है . उन्होंने कहा कि कार्यशाला में अनुभवी और योग्य विषय विशेषज्ञों द्वारा नाट्य मंचन एवं काव्य मंचन के साथ-साथ योग एवं शारीरिक अभ्यास, आवाज़ एवं संभाषण, लोकगीत एवं रंग संगीत, पारंपरिक एवं नाटकीय खेल, भाषा एवं सांकेतिक भाषा, मूकाभिनय, चित्रकला, अभिनय तथा अभिव्यक्ति का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला के समापन पर सभी विधाओं की प्रस्तुति होगी और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Exit mobile version