Site iconSite icon SHABD SANCHI

समय रैना के शो पर सुनील पाल का बड़ा खुलासा, बोले- 25 लाख का मिला था ऑफर

samay sunil (2)samay sunil (2)

samay sunil (2)

कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर सीजन 2 के साथ लौट आया है और दर्शकों के बीच इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले एपिसोड में ही शो को काफी पसंद किया गया, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ गेस्ट के तौर पर नजर आईं।

इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने समय रैना के शो को लेकर और अपनी एंट्री को लेकर खुलकर बात की है।

इवेंट में पैप्स ने जब सुनील पाल से पूछा कि क्या वो समय रैना के शो में जाएंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं उसके शो में क्यों जाऊंगा, वो मुझे फॉलो कर रहा है।”

सुनील पाल ने आगे बताया कि समय रैना ने उन्हें शो में आने के लिए करीब 25 लाख रुपये ऑफर किए थे। लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि वो शो में गाली-गलौज नहीं करेंगे, जिस पर समय ने कहा कि आप गाली मत दीजिए।

हालांकि सुनील पाल ने ये साफ नहीं किया कि वो सीजन 2 में शामिल होंगे या नहीं।

उन्होंने ये भी कहा कि समय रैना के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, लेकिन वह उन्हें फॉलो करता है और अगर सही लोगों को फॉलो करेगा तो आगे बढ़ेगा।

गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहले भी भाषा और कंटेंट को लेकर विवादों में रहा है, जिस पर सुनील पाल ने आपत्ति जताई थी। शो इस बार नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम हो रहा है।

Exit mobile version