Site iconSite icon SHABD SANCHI

चारधाम की यात्रा कर सकेगे यात्री, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर से, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

केदारनाथ। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए केदारनाथ धाम की हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर 2026 से दोबारा शुरू हो रही है और इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पहला स्लॉट 7 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से लाइव कर दिया जाएगा. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मानसून सीजन खत्म होने और मौसम में सुधार की उम्मीद को देखते हुए यह फैसला लिया है।

7 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

7 सितंबर को खुलने वाले पहले स्लॉट में 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे. अक्टूबर महीने की यात्रा के लिए टिकट स्लॉट बाद में चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे. टिकटों की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही की जा सकती है। हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले सभी श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा पंजीकरण कराना अनिवार्य है. बिना पंजीकरण के हेली सेवा की बुकिंग नहीं की जा सकेगी।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का राउंड ट्रिप किराया (जीएसटी सहित)
▪️गुप्तकाशी से केदारनाथरू ₹12,762 (आना-जाना)
▪️फाटा से केदारनाथरू ₹10,164 (आना-जाना)
▪️सिरसी से केदारनाथरू ₹6,390 (आना-जाना)

Exit mobile version